जालंधर में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर से मिला:​​​​​​​गल चुकी थी लाश, गांव वासियों ने देखा तो पुलिस बुलाई; हत्या या हादसा, जांच जारी

जालंधर जिला देहाती पुलिस के थाना पतारा के अंतर्गत आने वाले कपूर गांव की नहर से एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है तो पुलिस द्वारा आज उसका पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जिसके बाद अब आज की संस्कार कर दिया जाएगा। थाना पतारा के एसएचओ गुरशरन सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष लग रही है। उसके हाथ पर राखी बंधी हुई थी और कड़ा भी पड़ा हुआ था। शव पूरी तरह से फूल चुका था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश कम से कम 2-3 दिन से नहर के पानी में तैर रही थी। पुलिस अलग-अलग पहलुओं से मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया गया था। पहचान न होने पर आज करवाया गया पोस्टमार्टम पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। इसके बाद टीम द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार भी करवाया जाएगा। थाना बतारा के एसएचओ गुरशरण सिंह ने कहा- मृतक का शव इतनी पुरी तरह से गला हुआ था कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। आसपास के गांव में भी मृतक की फोटो सर्कुलेट किए गए थे, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। शव एकदम पीला पड़ चुका था। ये हत्या थी और फिर हादसा, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई भी घाव नहीं मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *