पंजाब के जालंधर में दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। मंगलवार को सुबह 6 बजे के करीब शुरू हुई बारिश जारी है। बारिश रुक-रुककर हो रही है। सुबह हुई तेज बारिश के बाद जालंधर के निचले इलाकों में पानी भर गया गया। कई मोहल्लों की गलियों में वाटर लॉगिंग के चलते लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है।
हिमाचल के पहाड़ों में बर्फबारी के साथ मैदानी भागों में बारिश के चलते ठंड का एहसास होने लगा है। तेज हवा से जालंधर के ग्रामीण एरिया में धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई जगह मंडियों में रखा धान भीग गया है। जालंधर में तापमान में 7 से 8 डिग्री लुढ़का है। जालंधर में 5 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही
जालंधर में पिछले दो दिन से बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं आज सुबह से शुरू हुई बारिश 5 घंटे से जारी है। बारिश अचानक से कभी तेज को कभी कम हो रही है। ऐसे में शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने से वाटर लॉगिंग की समस्या शुरू हो गई है। पूरे जालंधर जिले में बारिश का अलर्ट
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पूरे जालंधर रीजन में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जालंधर, लोहियां, नकोदर, शाहकोट, मलसियां, करतारपुर, आदमपुर, फिल्लौर, गोरायां सहित कपूरथला, होशियारपुर में तेज बारिश के अलावा 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। खुले स्थानों पर पेड़ों के नीचे खड़े न होने की चेतावनी
वहीं मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े न हों और घरों के भीतर ही सुरक्षित रहें। अगर किसी तरह की आपात स्थिति उत्पन्न हो, तो तुरंत 112 नंबर पर संपर्क करें। वहीं दूसरी ओर बदले मौसम से किसान अपनी फसल को लेकर चिंता में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं व क्षेत्र में हल्की से दरमियानी बारिश हो सकती है। बारिश तथा मौसम के बिगड़े तेवरों को देखते हुए किसानों के चहरों पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है, क्योंकि धान व कपास की फसले पककर तैयार खड़ी है। बारिश इसी तरह जारी रही तो फसलों को नुक्सान हो सकता है।
जालंधर में हो रही बारिश के PHOTOS


