हिमाचल में बर्फबारी का असर:चंडीगढ़ में सर्दी का एहसास, सुखना लेक पर गर्म कपड़ों में नजर आए लोग

हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी का असर ट्राई सिटी चंडीगढ़ और आस पास दिखने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी चंडीगढ़ समेत आस पास के एरिया में बारिश हो रही है। इसके साथ ही सुखना लेक पर भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लोग सुबह ही लेक पर घूमने के लिए आए और मौसम का मजा लेते देखे गए हैं। सोमवार को हुई बारिश के बाद आज सुबह ही मौसम में ठंडक देखने को मिली है। तापमान आम के मुकाबले 9 डिग्री तक कम हुआ है। जिस वजह से लोग सुबह से ही गर्म कपड़े पहने हुए दिखे हैं। मौसम में ठंडक की वजह से लोगों ने अपने गर्म कपड़े अभी से निकाल लिए हैं। अनुमान है कि इस बार की दीपावली पर मौसम पहले से ठंडा होगा। मौसम विभाग का अनुमान कल मौसम साफ रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तीन दिन तक बारिश का अलर्ट था। ताजा जानकारी के अनुसार कल यानि बुधवार से मौसम साफ होगा। मगर मौसम में ठंडक महसूस की जाएगी। अगर हिमाचल प्रदेश में इसी तरह से बर्फ पड़ती है तो तापमान में कमी होगी और ठंडा का अहसास और बढ़ेगा।
चौबीस घंटे में हुई 40 एमएम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ और आसपास के एरिया में पिछले चौबीस घंटे में 40 एम एम वर्षा हुई है। उनका कहना है कि आज यानि बुधवार (7 अक्तूबर) को कम से कम तापमान 20 डिग्री और ज्यादा से ज्यादा 28 डिग्री सेलसियस रहने वाला है। जबकि पहले कम से कम तापमान 30 और अधिकतम 38 डिग्री सेलसियस तक भी आंका गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *