जालंधर में CRPF जवान की कार खड़े टिप्पर से टकराई:पत्नी गंभीर घायल; बच्चे सुरक्षित, तेज रफ्तार के कारण हादसा; जम्मू से लौट रहे थे

जालंधर के पठानकोट बाईपास के पास कैपिटल अस्पताल के सामने सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े टिप्पर से जम्मू-कश्मीर नंबर की एक वैगन-आर कार टकरा गई। कार में CRPF जवान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सवार था। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों को भी मामूली चोटें लगी हैं। टिप्पर ड्राइवर ने बताया कि उनका वाहन करीब एक घंटे पहले खराब हो गया था और वह जैक लगाकर नीचे मरम्मत कर रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार आकर सीधे टिप्पर से टकरा गई। असंतुलित होकर गाड़ी टिप्पर से टकराई एबुलेंस चालक राजकुमार ने बताया कि गाड़ी तेज गति से आ रही थी। इस दौरान गाड़ी असंतुलित होकर खड़े टिप्पर से टकरा गई। घटना में बच्चों और व्यक्ति को पहले गाड़ी से निकाल लिया गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गाड़ी जम्मू से छुट्टी पूरी करके कार चालक आ रहा था और उसने चंडीगढ़ में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। वहीं टिप्पर चालक केवल सिंह ने बताया कि उसकी गाड़ी का बोल्ट टूट गया था। इस दौरान वह बोल्ट को बदल रहा था और रास्ते को बंद किया था। तभी तेज रफ्तार कार चालक ने खड़े टिप्पर में लाकर गाड़ी मार दी। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि टिप्पर खराब हो गया था। इस दौरान जम्मू की गाड़ी चालक ने खड़े टिप्पर में गाड़ी मार दी। बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर सीआरपीएफ का कर्मी है और उसका नाम मनीष कुमार है। पुलिस ने बताया कि क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क किनारे करवाया जा रहा है। पीड़ित दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *