जालंधर में DMU पटरी से उतरी, जानी-माली नुकसान से बचाव:डेढ़ घंटा मशक्कत के बाद पटरी पर चढ़ाई, फिरोजपुर मंडल ने गठित की जांच कमेटी

पंजाब के जालंधर में गुरुवार देर रात डीजल मोटर यूनिट यानी डीएमयू रेल गाड़ी पटरी से उतर गई। घटना में किसी प्रकार का जानी और माली नुकसान नहीं हुआ है। ये घटना देर रात उस वक्त हुई, जब डीएमयू यार्ड में रेल गाड़ी मेंटेनेंस के बाद वहां से बाहर निकल रही थी। गाड़ी के पटरी से उतरने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत दोबारा ट्रेन को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को दोबारा पटरी पर चढ़ाया गया। जांच के लिए फिरोजपुर मंडल से जालंधर पहुंच टीम मिली जानकारी के अनुसार जब ये घटना हुई तो जालंधर यार्ड में मौजूद कर्माचरियों और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। जिसकी सूचना तुरंत फिरोजपुर रेलवे मंडल के अधिकारियों को भी दी गई। मामले की जांच के लिए कल यानी शुक्रवार को फिरोजपुर रेलवे मंडल से अधिकारी जालंधर रेलवे स्टेशन पर बने यार्ड में भी पहुंचे थे। मामले की जांच के लिए कमेटी बैठा दी गई है। हालांकि इसे लेकर रेलवे के अधिकारियों ने कोई अधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। पता लगाया जा रहा है कि उक्त घटना कैसे हुई, इस पर कमेटी द्वारा जांच की जा रही है। जिसमें मुख्य तौर पर पता लगाया जाएगा कि मेंटेनेंस के बाद भी ट्रेन पटरी से कैसे उतर गई। रेल लाइन नंबर 2 पर हुई घटना मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी जब मेंनेटेंस के बाद बाहर निकली तो उक्त गाड़ी रेल लाइव नंबर 2 पर पहुंची। इस दौरान देखते ही देखते गाड़ी पटरी से उतर गई और रेलवे पर बनी स्लैब पर ट्रेन के पहिये रुक गए। जब अधिकारियों को सूचना दी गई तो आधे घंटे के अंदर सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोबारा डीएमयू को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया गया। बता दें की इससे पहले फिल्लौर और फगवाड़ा में भी जालंधर आ रही मालगाड़ी 9 जनवरी को डिरेल हो गई थी, ऐसे में यह 21 दिनों में दूसरी घटना सामने आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *