पंजाब के जालंधर में सूर्या एनक्लेव में बने कमिश्नरेट पुलिस के थाना रामामंडी के पास आईबीएम टूर एंड ट्रावल और ओवरसीज मैनपावर कंसल्टेंट के ऑफि में भीषण आग लग गई। जिससे पीड़ितों के ऑफिस में पड़ा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने का कारण शॉट सर्किट लग रहा है। फिर भी फायर ब्रिगेड की टीमें मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर लगी थी आग मिली जानकारी के अनुसार थाने से कुछ मीटर दूरी पर स्थित बिल्डिंग की पहल मंजिल में आग लगी थी। आग की लपटे में आई बिल्डिंग में ऑफिस का पेपर वर्क का सामान रखा हुआ था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दे दी है। वहीं आग ज्यादा होने के चलते मौके पर दमकल विभाग की 2 गाड़ियां आग को काबू पाने के लिए पहुंची। गनीमत यह रही कि इस घटना में जरूरी दस्तावेज जैसे की पासपोर्ट और अन्य सामान आग की चपेट में आने से बच गए। क्योंकि उक्त सामान पीड़ित ने दूसरे पोर्शन में रखा हुआ था। मालिक बोले- तारें लटकी हुई थी, शॉट सर्किट की आशंका बिल्डिंग के मालिक हरविंदर सिंह ने कहा- फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सबसे पहले आग लगने की घटना के बारे में आसपास के लोगों को पता चला था। जिन्होंने पहले उन्हें सूचना दी और तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुला लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ आसपास के लोगों ने भी काफी मदद करवाई और करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में उनके जो अहम दस्तावेज थे, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।


