मूसेवाला के पिता पहुंचे दिल्ली:विधान सभा चुनाव में किया प्रचार,रोड में बेटे का गीत बजा मांगे वोट

पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता राजनीति में अब पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे है। बलकौर सिंह दिल्ली में हो रहे विधान सभा चुनाव में भी चुनाव प्रचार करते नजर आए। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मौजूद हैं। वड़िंग ने सोशल मीडिया पर सांझा किया वीडियो वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया से बलकौर सिंह की चुनाव प्रचार करते समय की वीडियो शेयर की है। बलकौर जिस गाड़ी में खड़े होकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे है उस गाड़ी में सिद्धू मूसेवाला का गीत लगाया हुआ है। कांग्रेस दिल्ली चुनाव में कही न कही सिद्धू मूसेवाला के नाम से भी वोट बटोरने में जुटी है। कसतूरबा नगर में निकाला रोड शो जानकारी मुताबिक बलकौर सिंह ने दिल्ली के कसतूरबा नगर से कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक दत्त के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है। कांग्रेस ने मूसेवाला को मानसा से विधान सभा चुनाव में भी उतारा था। कांग्रेस से नजदीकियों के कारण ही बलकौर सिंह अक्सर राहुल गांधी से भी मिलते रहते है। बता दें पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लगातार बलकौर सिंह के निशाने पर आम आदमी पार्टी रही है। बलकौर सिंह का आरोप रहा है कि गैंगस्टर लारेंस का इंटरव्यू सरकारी तंत्र की मिलीभगत से हुआ है। बेटे शुभदीप के लिए वह लगातार सरकार से इंसाफ की गुहार भी लगा रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *