जालंधर विधायक का AAP सरकार पर आरोप:परगट बोले-आप अब तक की सबसे कर्जदार सरकार बनी, पिछले माह फिर 100 करोड़ लोन लिया

पंजाब से भारतीय के हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह ने आप सरकार राज्य की अब तक की सबसे कर्जदार सरकार बताया है। उन्होंने द्वारा किया है कि पिछले ही माह भगवंत मान सरकार ने करीब एक हजार करोड़ रुपए का और कर्ज लिया है। कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने कहा- पिछले महीने ही भगवंत मान सरकार ने 2046 तक चुकाने के लिए 1,000 करोड़ रुपए का और कर्ज लिया है। अरविंद केजरीवाल का गारंटीड सरप्लस मॉडल पंजाब की अब तक की सबसे कर्जदार सरकार बन गई है। खजाने को खाली करने से लेकर राज्यसभा की सीटों पर कब्जा करने तक लूट जारी है। आर्थिक संकट मंडरा रहा है। पंजाब सरकार पर दिल्ली से लोगों को भर्ती किए जाने के लगाए थे आरोप बता दें कि इससे पहले विधायक परगट सिंह ने कहा था कि दिल्ली चुनाव हारने के बाद केजरीवाल की टीम को लगातार पंजाब सरकार के विभागों में फिट किया जा रहा है। अप्रैल में पंजाब सरकार की एजेंसी PUNMEDIA से पंजाबी लड़के-लड़कियों को निकाल दिया गया था। विधायक परगट सिंह ने कहा था कि अब पंजाब सरकार की इसी मीडिया एजेंसी में दिल्ली से 120 से अधिक लोगों की भर्ती की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान नौकरियां बांट रहे हैं, लेकिन केजरीवाल के खास लोगों को। आखिरी में परगट सिंह ने लिखा- युद्ध दिल्ली के विरुद्ध। कर्ज लिए जाने को लेकर विधायक द्वारा शेयर किया गया दस्तावेज…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *