सिमडेगा के चर्च में लाखों की लूटपाट:देर रात पांच नकाबपोश अपराधी घुसे, धर्मगुरुओं को पीटा, ‘अल्लाह हू‎अकबर’ के नारे लगवाया

समसेरा स्थित चर्च में बीती रात‎ करीब 1:30 बजे पांच नकाबपोश‎ हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की ‎वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों‎ ने पल्ली पुरोहित फादर इंग्नेश टोप्पो,‎ विद्यालय के प्रधानाध्यापक आगस्टिन‎ डुंगडुंग और सहायक पल्ली पुरोहित‎ रोशन सोरेंग पर लाठी-डंडों से ‎जानलेवा हमला किया। रोशन सोरेंग ने‎ बताया कि अपराधी ताला तोड़े बिना‎ चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। ‎सबसे पहले फादर इंग्नेश के कमरे में‎ पहुंचे। वहां से उन्हें पीटते हुए बाकी‎ कमरों में ले गए। सभी धर्मगुरुओं को‎ पीटा गया। एक अपराधी ने देसी कट्टा‎कनपटी पर रखा। सभी से ‘अल्लाह हू‎अकबर’ बोलने को कहा। एक घंटे तक की लूटपाट डकैतों ने‎ करीब एक घंटे तक लूटपाट की।‎ चर्च, स्कूल और एक छोटी बैंकनुमा‎ संस्था करीब 8 लाख रुपए लूट लिए।‎ सभी अपराधी ओड़िया भाषा में बात‎कर रहे थे। रोशन ने बताया कि घटना‎ वाले दिन ही वह बानो से समसेरा‎पल्ली में ट्रांसफर होकर आए थे।‎ फादर इंग्नेश ने बताया कि यह तीसरी‎ बार ऐसी घटना हुई है। उन्हें दाहिने‎ अंग में बुरी तरह पीटा गया। सभी‎ घायलों का इलाज बोलबा सामुदायिक‎ स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. देवतोष भूटिया ‎की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टर ने‎ बताया कि सभी की हालत खतरे से‎ बाहर है। इलाके में छापेमारी अभियान जारी घटना के बाद बोलबा थाना ‎प्रभारी संतोष कुमार ने पूरे प्रखंड में‎ छापेमारी अभियान शुरू किया। उन्होंने ‎बताया कि 4 से 5 लाख रुपए की ‎डकैती की पुष्टि हुई है। कई संदिग्धों‎ को पूछताछ के लिए थाने लाया गया ‎है। अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज‎ किया गया है। घटनास्थल पर सुरक्षा ‎बढ़ा दी गई है।‎ जवान तैनात किए गए हैं। घटना की‎ जानकारी मिलते ही विधायक विक्सल‎ कोनगाड़ी, प्रतिनिधि समी आलम,‎रावेल लकड़ा समेत कई कार्यकर्ता‎ बोलबा पहुंचे। उन्होंने सीएचसी में ‎घायलों से मुलाकात की। बेहतर इलाज‎ के निर्देश दिए। तीसरी बार लूटा गया है समसेरा पल्ली विधायक ने समसेरा पल्ली जाकर ‎स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने‎ कहा कि यह तीसरी बार ऐसी घटना ‎हुई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने‎ पुलिस अधीक्षक से बात कर‎ एसआईटी जांच की मांग की। कहा कि‎ धर्मगुरुओं और धार्मिक स्थलों को‎ निशाना बनाना गलत है। घटना के ‎विरोध में एनएच 143 पर‎ ठेठईटांगर-बोलबा मोड़ के पास लोगों‎ ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।‎ अपराधियों की गिरफ्तारी और न्याय की‎ मांग की। प्रशासन ने समझा-बुझाकर‎ जाम खुलवाया।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *