जालंधर सीपी के खिलाफ उतरी कांग्रेस:आप नेता के कत्ल पर विधायक कोटली गुस्सा, बोले-सीपी का रवैया ठीक नहीं; विधानसभा में उठाउंगा सवाल

जालंधर के मॉडल टाउन में हुए आप नेता लक्की ओबरॉय के कत्ल को लेकर जालंधर की लीडरशिप ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। आदमपुर के विधायक सुखविंदर कोटली ने तो सीधे पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को क्राइम ने रोकने के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि जालंधर में हुए कत्लकांड और इसके बाद सीपी से पूछे सवालों पर उनका रवैया ठीक नहीं था।
कोटली ने कहा कि कुछ दिनों में विधानसभा सेशन शुरू हो रहा है और मैं जालंधर की सीपी धनप्रीत कौर के रवैए को लेकर सवाल उठाउंगा। सीपी का क्या रवैया था, इस सवाल का जवाब कोटली टाल गए और कहा कि इसे विधानसभा में उठाया जाएगा। कोटली ने कहा वह सीपी से मिलने के लिए पहुंचे थे और कुछ सवाल किए जिन पर उन्होंने ठीक से बात नहीं की।
इसी तरह सीपी से मिलने के बाद जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह और सासंद चरनजीत सिंह चन्नी ने भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। परगट सिंह ने कहा कि किसी भी पुलिस फोर्स को उसकी लीडरशिप चलाती है। इसी पोर्स ने किस समय आतंकवाद को खत्म किया था लेकिन आज ये आप नेताओं की आवभगत में लगी है।
सांसद चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब के डीजीपी ने कहा था कि पंजाब से गैंगस्टर बाहर हो जाएं नहीं तो कार्रवाई होगी। लॉ एंड आर्डर के हालात पूरे पंजाब में ही खराब हैं, लेकिन जालंधर के हालात सबसे खराब हैं। आज भी सुबह एक कत्ल हो गया। एक महिला से लूट हो गई। जालंधर का हर व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जालंधर का हर आदमी डर में जी रहा है। यहां दुकानें लूटी जा रही हैं, रास्ते पर लूट हो रही है। नशे की ये हालात है कि 5 मिनट में फोन पर नशा मिल जाता है। सुखविंदर कोटली बोले-जालंधर की सीपी का रवैया ठीक नहीं
सुखविंदर कोटली विधायक आदमपुर ने कहा कि पिछले दिनों सरकार ने प्रैस कॉन्फ्रेंस की थी कि गैंगस्टर पंजाब छोड़ जाएं। पंजाब के डीजीपी ने सभी गैंगस्टरों को धमकाया था। मैं पंजाब का एमएलए हूं और इस मामले में विधानसभा में भी बात रखूंगा। आज जालंधर की सीपी धनप्रीत कौर का आज रवैया ठीक नहीं था। जालंधर में ये जो कुछ हो रहा है, उसमें सीपी धनप्रीत कौर सीधे जिम्मेदार हैं। लोगों की उम्मीदों पर उनके आने से पानी फिरा है। जालंधर की सीपी लोगों के सवालों के कठघरे में हैं। मैं कुछ दिनों बाद शुरू होने वाले विधानसभा सेशन में सवाल रखूंगा कि जालंधर की सीपी का रवैया ठीक नहीं था।
परगट बोले-लीडरशिप के कारण पुलिस फोर्स फेल
परगट सिंह ने कहा कि किसी भी फोर्स को लीडरशिप ही लीड करती है। किसी टाइम इसी फोर्स ने आतंकवाद को खत्म किया था। आप सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात कही लेकिन वीवीआईपी कल्चर ले आए। मुझे लगता है कि पुलिस फोर्स ही नहीं काम करने वाली। क्योंकि ये तो लीडरों के पीछे-पीछे लगी हुई है। एक-एक नेता के पीछे 50-50 लोग लगे हुए हैं। मैंने सीपी धनप्रीत कौर से मिलकर उनको शहर की हालत बताई है। पुलिस कमिश्नर ने भी जल्दी केस को ट्रेस करने की बात कही है। सीपी और कह भी क्या सकती हैं। सरकार क्राइम को कंट्रोल करने में नाकाम रही है। चन्नी बोले-जालंधर के हालात सबसे खराब हैं
जालंधर के सांसद चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि लॉ एंड आर्डर के हालात पूरे पंजाब में ही खराब हैं। लेकिन जालंधर के हालात सबसे खराब हैं। आज भी सुबह एक कत्ल हो गया। एक महिला से लूट हो गई। जालंधर का हर व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जालंधर का हर आदमी डर में जी रहा है। यहां दुकानें लूटी जा रही हैं, रास्ते पर लूट हो रही है। नशे की ये हालात है कि 5 मिनट में फोन पर नशा मिल जाता है। आज सीपी धनप्रीत कौर से मिलकर उनको शहर के लोगों की फीलिंग के बारे में बताया है। मैं सरकार को कहना चाहता हूं कि स्टेट और स्टेज चलाने में फर्क होता है। जिस तरीके से जालंधर में हालात खबर हो गए हैं, वो चिंताजनक है। अगर डीजीपी पाकिस्तान से हथियार आने की बात कह रहे हैं तो क्या कर रहे हैं। केंद्र सरकार से भी पूछना चाहते हैं कि आपकी बीएसएफ क्या कर रही है। डीजीपी से भी पूछना चाहता हूं कि आपकी इंटेलिजेंस कहां है। वारदात के बाद आप कहते हैं कि जल्दी ट्रेस कर लेंगे, मेरा सवाल है कि पहले ट्रेस क्यों नहीं हो रहा है। सरकार ने पंजाब में गैंगस्टरवाद दे दिया है। यहां गैंगस्टरों की भरमार हो गई है। वारदात के बाद तुरंत गैंगस्टर जिम्मेदारी ले रहे हैं। सरकार कुछ नहीं कर पा रही। पंजाब के लोग परेशान हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *