जालंधर PPR मार्केट में पुलिस की रेड:रिपब्लिक हुक्का बार पर थाना-7 पुलिस की कार्रवाई,, नेता के दामाद समेत दो गिरफ्तार

जालंधर के पीपीआर मार्केट में स्थित रिपब्लिक हुक्का बार पर थाना-7 पुलिस ने देर रात छापेमारी कर अवैध रूप से शराब और हुक्का परोसने का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि बार एक नेता के दामाद द्वारा चलाया जा रहा था। जालंधर की पीपीआर मार्केट शराब और हुक्का परोसने को लेकर पहले भी विवादों में रही है। पुलिस की सख्ती के बावजूद कुछ दुकानदार नियमों की अनदेखी कर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में थाना-7 पुलिस को सूचना मिली थी कि पीपीआर मार्केट में एक रेस्टोरेंट की आड़ में रिपब्लिक हुक्का बार में हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रिपब्लिक हुक्का बार पर रेड की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बार से दो लोगों को काबू किया और मालिक समेत उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त हुक्का बार एक स्थानीय नेता द्वारा अपने दामाद के नाम पर खुलवाया गया था। मामले में FIR दर्ज रेड के दौरान मौके से हुक्के, शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। थाना-7 के प्रभारी ने बताया कि देर रात तक जांच जारी थी और मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *