जालोर कल से मौसम सामान्य रहने के साथ बढ़ेगी सर्दी:सोमवार को जिले में 9.3 एमएम हुई बारिश,खेतों में खड़ी फसल को हुआ नुकसान

जालोर में सोमवार को शाम व रात में कई तेज तो कई मध्यम बारिश होने से आमजन को गर्मी व उमस से राहत मिली। जिले में औसत बारिश 9.3 एमएम हुई हैं। कल से आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहने के साथ ही सर्दी में बढ़ोतरी हुई हैं। बता दे जालोर में सोमवार की शाम व रात में जालोर जिले के क्षेत्रों में जमकर तो मध्यम बारिश हुई हैं। जिले में सबसे अधिक बारिश चितलवाना करीब डेढ़ इंच से अधिक बारिश हुई हैं। बेमौसम हुई बारिश से जालोर समेत जिले भर में खेतों में खड़ी फसल खराब हो गई। बारिश के प्रभाव से जालोर में दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट हुई हैं। जिससे रविवार के मुकाबले सोमवार को दिन के तापमान में 1.3 डिग्री गिरावट होकर 30.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि रात के तापमान में 1.4 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वही रविवार को दिन का तापमान 32.2 व रात का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को सुबह अचानक सर्दी का अहसास होने लगा और लोगों को रात में अपने घरों दफ्तरों में कूलर व पंखे बंद करने पड़े। आज भी सुबह से बादलों की आवाजाही का दौर चल रहा है वही मौसम विभाग ने कल से मौसम में बदलाव होने के साथ सामान्य बना रहेगा और सर्दी में बढ़ोतरी होगी। कहा कितनी हुई बारिश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *