जालोर के दौरे पर रहे मुख्य सचेतक:सुंदेलाव तालाब और स्टेडियम का किया निरीक्षण, कहा- सीवरेज समस्या का समाधान करें

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सोमवार को जालोर शहर का दौरा कर सुंदेलाव तालाब एवं आहोर रोड स्थित शाह पुंजाजी गेनाजी खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद और संबंधित विभागों को शहर की सीवरेज व जलभराव समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। सुंदेलाव तालाब में ओवरफ्लो रोकने के निर्देश निरीक्षण के दौरान मुख्य सचेतक ने नगर परिषद के अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देशित किया कि सुंदेलाव तालाब में ओवरफ्लो की समस्या का उचित और प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि आसपास के क्षेत्रों में जलभराव और गंदगी की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जालोर शहर में सीवरेज की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक रूप से हल किया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। स्टेडियम में निर्माण कार्य समय पर पूरे करने के आदेश मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने शाह पुंजाजी गेनाजी खेल स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए वहां प्रस्तावित मंच व दर्शक दीर्घा निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही कॉलेज ग्राउंड में ट्रैक एंड फील्ड निर्माण को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। प्रशासनिक व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सुरेश सुंदेशा, महेंद्र राठौड़, महेश भट्ट, भागीरथ गर्ग, मंगल सिंह बालोत, ओमप्रकाश, हीरालाल देवासी, प्रेमाराम देवासी, पुखराज राजपुरोहित, रतन सुथार और जिला खेल प्रशिक्षण केंद्र के इमरान खान सहित अधिकारी-कर्मचारी भी निरीक्षण में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *