जालोर के पूर्व विधायक रामलाल का निधन:अहमदाबाद में चल रहा था कैंसर का इलाज; सात बार लड़ा चुनाव

जालोर के पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल का बुधवार सुबह निधन हो गया। अहमदाबाद में उनका कैंसर का इलाज था। गुरुवार को उनके पैतृक गांव रेवतड़ा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व विधायक जालोर विधानसभा से सात बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके थे। 2008 से 2013 तक वे विधायक रहे। 2024 में भाजपा की सदस्यता ली थी। पिछले एक साल से वे लगातार बीमार चल रहे थे। 15 दिन पहले ले गए थे जोधपुर जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए जोधपुर ले जाया गया। इसके बाद वहां से अहमदाबाद ले गए। जहां 7 दिन तक इलाज चला। मंगलवार को उनकी इच्छा के अनुसार मंगलवार शाम को उनके पैतृक गांव रेवतड़ा लाया गया। बुधवार सुबह उन्होंने अपने गांव में ही अंतिम सांस ली। परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी इच्छा था कि अंतिम दर्शन और परिवार के लोगों के आने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार होना चाहिए। इस पर गुरुवार रेवतड़ा गांव में दोपहर 3 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *