रेलवे ने यात्रियों के लिए दो जरूरी अपडेट जारी किए हैं। एक तरफ चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर सब-वे निर्माण के चलते जोधपुर-हिसार ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर, पंजाब में तकनीकी कार्य के कारण प्रभावित भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन को अब फिरोजपुर की बजाय पठानकोट तक चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है। हिसार के लिए 8 फरवरी तक सीधी ट्रेन नहीं मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि चूरू-सादुलपुर रेलखंड के हडयाल स्टेशन पर सब-वे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते जोधपुर-हिसार रूट प्रभावित रहेगा। जम्मू जाने वालों को राहत: ट्रेन अब पठानकोट तक जाएगी उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में ब्रिज संख्या 28 पर चल रहे काम के कारण भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन प्रभावित चल रही थी। रेलवे ने इसमें बदलाव करते हुए इसे आंशिक रूप से रीस्टोर (बहाल) किया है।


