जालोर के युवक ने राइफल शूटिंग चैंपियनशिप की क्वालिफाई:एक साल से जयपुर में रहकर ले रहे थे ट्रेनिंग, पिता सरकारी स्कूल में टीचर

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में जालोर जिले के कानीवाड़ा के निशानेबाज राघवेन्द्र सिंह चौहान ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 606 अंक प्राप्त कर क्वालीफाई स्कोर हासिल किया है। देशभर से आए 3000 शीर्ष निशानेबाजों के बीच राघवेंद्र ने अपनी जगह बनाई है। राघवेन्द्र सिंह चौहान वर्तमान में जयपुर में पढ़ाई कर रहे हैं। वे बीए फाइनल ईयर के स्टूडेंट है। वे पिछले करीब एक साल से जयपुर में रहकर राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग ले रहे है। सीमित संसाधनों और कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने निरंतर अभ्यास और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है। राघवेंद्र के पिता सरकारी स्कूल में टीचर राघवेन्द्र सिंह चौहान के पिता जालोर जिले में एक सरकारी टीचर है और हरजी गांव में नियुक्त हैं। इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों, मित्रों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। राघवेन्द्र सिंह चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं, प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि वे आगे भी अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *