नहीं रहे फतेहपुर के पूर्व विधायक दिलसुख राय चौधरी:लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ, डोटासरा समेत कांग्रेसियों ने शोक जताया; सरपंच से शुरू हुआ था राजनीतिक करियर

सीकर जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलसुख राय चौधरी का गुरुवार को देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन के बाद जिले समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व विधायक चौधरी का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर को उनके पैतृक गांव घस्सू में कर दिया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत अन्य नेताओं ने चौधरी के निधन पर शोक जताया है। ये रहा दिलसुख राय चौधरी का राजनीतिक करियर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक हाकम अली समेत फतेहपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *