वीर बालकों से प्रेरणा लेने की जरूरत: राजे:कहा- बच्चों को इनकी कथाएं सुनाएं, जिससे उनमें देश और धर्म के प्रति आदर बढ़े

झालावाड़ के मंगलपुरा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में वीर बाल दिवस के अवसर पर शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सिखों के 10वें धर्म गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने इसी दिन देश और धर्म की रक्षा के लिए कम उम्र में अपना बलिदान दिया था। उन्होंने युवा पीढ़ी को इन वीर बालकों से प्रेरणा लेने और बच्चों को उनकी कथाएं सुनाने का आह्वान किया, ताकि उनमें देश और धर्म के प्रति आदर बढ़े। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि सिख धर्म देश और धर्म के प्रति दृढ़ निष्ठा रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि गुरुओं की शिक्षा का अनुसरण करते हुए सिख समुदाय आज भी देश और धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार रहता है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, विधायक गोविंद रानीपुरिया, वीर बाल दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ. राजेश शर्मा, नगर परिषद झालावाड़ सभापति प्रदीप सिंह राजावत, सह संयोजक परमजीत सिंह, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, आईटी सेल प्रभारी हेमंत शर्मा, सियाराम अग्रवाल, योगेश कानावत, ओम जांगिड़, नंदलाल मेघवाल, शंभू लोधा, सिख संगत के प्रधान प्रीतपाल सिंह, प्रीतम सिंह, बलवीर सिंह, नरेंद्र सिंह बग्गा, जगजीत सिंह बग्गा, बलविंदर सिंह बिट्ठल, अजीत काशवानी और गुरुद्वारे के ज्ञानी प्रीतम सिंह जी सहित सिख संगत के प्रमुख लोग एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही। जन्मजात विकृति से पीड़ित राघव को मिलेगा निःशुल्क इलाज झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह ने जनसुनवाई के दौरान 2 वर्षीय राघव ढोली के इलाज के निर्देश दिए हैं। जन्मजात विकृति से पीड़ित राघव को जयपुर के अस्पताल में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क उपचार मिलेगा। राघव की मां मंगला ने डाक बंगले में आयोजित जनसुनवाई में राजे और सिंह से मुलाकात कर अपने बच्चे की बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद सीएमएचओ डॉ. साजिद खान को बच्चे की जांच और उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की टीम के डॉक्टरों ने राघव का परीक्षण किया। परीक्षण के बाद उसे आगे के इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की स्क्रीनिंग की जाती है और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *