जालोर जिले से आगामी 69वीं राज्य स्तरीय बालक-बालिका वुशु प्रतियोगिता में जिले के 13 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक कोटा के महात्मा गांधी मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा में आयोजित होगी। बालिका वर्ग से चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रियंका पुत्री आइसेक के जॉर्ज, इशिता चौधरी पुत्री विनोद चौधरी, प्रगति प्रजापत पुत्री कालूराम प्रजापत, जिनल जैन पुत्री अनिल चौधरी जैन व महिला टीम मैनेजर छवि चौधरी हैं। बालक वर्ग से चयनित खिलाड़ी बालक वर्ग में सचिन सुथार पुत्र जगदीश कुमार, विक्रम सुथार पुत्र रमेश कुमार, ऋषभ भारती पुत्र विक्रम भारती , प्रिंस जादम पुत्र चेतन, मयूरवर्धन सिंह, महेशपुर पुत्र घनश्याम सिंह, अभिनव पंडित पुत्र अनिल कुमार, जितेंद्र सिंह राठौड़ पुत्र उम्मेद सिंह राठौड़, यशल सिंह पुत्र यशवंत सिंह, पुरुषार्थ सिंह पुत्र किरीट कुमार जालोर का नेतृत्व करेंगे। कोच और जिला का गर्व जालोर के शारीरिक शिक्षक कोच प्रीतम सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह खिलाड़ी जालोर का नाम राज्य स्तर पर रोशन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को जिलेभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। लोगों ने कहा कि खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ जालोर बल्कि अपने परिवार और पूरे राजस्थान का नाम ऊँचा करें।


