जालोर जिले की साल 2024 की बड़ी घटनाएं:कुत्ते ले आए नवजात बच्चा, चीन में युवक का मर्डर, गहलोत के बेटे को 2 लाख वोटों से हराया

साल 2024 बीतने में कुछ ही दिन बचे हैं। 2024 कई मायनों में अपनी छाप छोड़कर जा रहा है। राजनीति हो, क्राइम या फिर भ्रष्टाचार। जालोर जिले में घटी कुछ घटनाएं याद रहीं। कैलेंडर पर इस साल के कई दिन और तारीख भूले से भी नहीं भुलाए जाएंगे। आइए रिकॉल करते हैं इन घटनाओं को ओडवाड़ा की ओरण भूमि से कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने हटाया गांव जालोर जिले के ओडवाड़ा गांव में 40 से 60 साल पुराने 441 कब्जे थे। जिन्हें 16 मई को हटाना शुरू किया गया। हाईकोर्ट के आदेश पर ओडवाड़ा की ओरण भूमि पर पक्के कब्जों को जिला प्रशालान ने बुल्डोजर से हटा दिया। पूरे गांव को उजड़ता देख ग्रामीण बिलख पड़े। पहले दिन 70 मकान तोड़ दिए गए। महिलाओं ने रास्ता रोका। लोगों के बिलखने की तस्वीरों ने प्रशासन को पिघला दिया। समय मांगा तो कोर्ट से स्टे आया। भाद्राजून में कुत्ते खेत तक ले आए नवजात बच्चा, नाम मिला रणवीर जालोर के भाद्राजून की तहसील में दो दिन के बच्चे को आवारा कुत्ता मुंह में दबाकर एक खेत में ले आया। कुत्ते ने बच्चे को खेत की बाड़ में झाड़ियों के बीच मिट्टी में छोड़ दिया। वहां काम कर रहे किसानों ने कुत्ते को भगाया और बच्चे को संभाला। बच्चा मिट्‌टी में उल्टे मुंह पड़ा था। वह पूरी तरह मिट्‌टी से सना था। पुलिस के हवाले जिला अस्पताल में इलाज के बाद नवजात स्वस्थ्य, अस्पताल में प्यार के साथ नवजात को रणवीर नाम मिला। भीनमाल के युवक का चीन में मर्डर भीनमाल भागलभीम रोड निवासी सतीश (24) पुत्र नरसा राम माली अपने व्यापार को लेकर चीन गया था। जिसकी चीन में हत्या हो गई। हत्या के 40 दिन बाद उसका शव घर पहुंचा। जैसे ही शव पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। सायला में कांग्रेस से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी की हत्या जालोर के सायला में कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर विजयराज देवासी की हत्या 2 लाख रुपए की सुपारी देकर करवा दी गई। मुख्य आरोपी गांव का ही युवक निकला। जमीन विवाद में अपने दादा पर हुए हमले से युवक नाराज था। वह कांग्रेस नेता से बदला लेना चाहता था। घटना से पांच दिन पहले भी कांग्रेस नेता की हत्या का प्रयास किया था। गहलोत के बेटे को 2 लाख वोटों से हराकर जीते लुंबाराम जालोर-सिरोही सीट पर भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम ने कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत को 2,01,543 मतों से हरा दिया। लुंबाराम को 7,96,783 वोट मिले थे। जबकि पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे और जालोर से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत को 5,95,240 वोट मिले। तीसरे स्थान पर भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी ओटाराम को 10,109 वोट मिले। वैभव गहलोत ने सामने आकर अपनी हार स्वीकार की। लुंबाराम ने जीत के बाद कहा था- मेरे सामने मैदान पर वैभव नहीं बल्कि खुद अशोक गहलोत थे। जसवंतपुरा के सुंधामाता में मूसलाधार की तस्वीरें आईं, श्रद्धालु बहे जालोर के जसवंतपुरा थाना इलाके सुंधा माता मंदिर परिसर में इस बार जोरदार बारिश हुई। इस दौरान सुंधामाता धाम से डराने वाली तस्वीरें सामने आईं। पहाड़ी झरने के तेज बहाव में 5 श्रद्धालु बह गए। जिसमें माता के दर्शन करने आई डूंगरपुर निवासी महिला लक्ष्मी (45) पत्नी प्रेमचंद की मौत भी हुई। कई 4 लोगों को बचा लिया गया। जवाई बांध के पानी पर हक के लिए 27 दिन तक चला महापड़ाव जालोर में भारतीय किसान संघ के आह्वान पर 27 दिन तक किसान महापड़ाव चला। महापड़ाव में जालोर सहित आस-पास के 300 गांवों से 5 हजार से ज्यादा किसान पहुंचे। सड़कों पर ट्रैक्टरों से जाम लगाकर व किसानों टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। आश्वासन पर महापड़ाव समाप्त हुआ। रामसीन के मांडोली में व्यापारी की हत्या, कई प्रदर्शन के बाद भी नहीं हुआ खुलासा रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली गांव में 14 सितंबर को व्यापारी गणपतसिंह की हत्या की गई थी। जिसको लेकर पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। नाराज जालोर-सिरोही के सर्व समाज ने रामसीन में बाजार बंद रख थाने के आगे विरोध प्रदर्शन किया। केमिस्ट ने नाबालिग लड़की से किया रेप, 20 साल की सजा मिली सांचौर के मेडिकल की दुकान पर दवा लेने पहुंची नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुकानदार ने रेप किया और अश्लील वीडियो बनाया। केमिस्ट लड़की को ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। इस मामले में जालोर जिले की पॉक्सो कोर्ट ने 22 अक्टूबर को दोषी दुकानदार को 20 साल की सजा सुनाई। स्कूल की दीवार गिरने से काम कर रहे 3 मजदूरों की मौत पोषाणा के सरकारी स्कूल में भवन निर्माण का काम कर रहे 4 मजदूरों पर 3 फीट दूरी पर खड़ी 6 फीट ऊंची दीवार गिर गई। इससे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *