राजसमंद में पुलिस थाना साइबर क्राइम ने खुलासा करते हुए अन्तरराष्ट्रीय कॉल के जरिए न्यायालय के कर्मचारी को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना साइबर क्राइम के थाना इंचार्ज सुनील शर्मा के अनुसार जिला न्यायालय में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारी कनिष्ठ सहायक जयप्रकाश शर्मा ने 4 दिसम्बर को रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें बताया कि उन्होंने विदेशी मोबाइल नम्बर से वॉट्सऐप कॉल करके जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार टेलर व कॉन्स्टेबल तिलकेश की टीम गठित कर विदेशी नम्बर को ट्रेस आउट करने के तकनीकी प्रयास शुरू किए।
जिसके बाद पुलिस की जांच में विदेशी नम्बर को झुंझुनूं से उपयोग लेना सामने आया। इन नम्बरों को हेमंत सिंह (26) पुत्र महावीर सिंह निवासी नांद जिला झुंझुनूं द्वारा काम में लिया जा रहा था जिस पर पुलिस ने आरोपी हेमंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


