जालोर पुलिस का वांटेड बाड़मेर में पकड़ा:3 साल से फरार आरोपी 15 हजार का इनामी; एनडीपीएस का मामला है दर्ज

बाड़मेर जिले ग्रामीण थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट मामले में 3 साल से फरारी काट रहा है। 15 हजार रुपए का इनामी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देशानुसार नशा मुक्त बाड़मेर के तहत अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में बाड़मेर ग्रामीण थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने जालोर जिले के पुलिस थाना झाब के मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 3 साल से करणसिंह पुत्र रेंवतसिंह निवासी कवास पुलिस थाना नागाणा फरार चल रहा था। इस पर जालेार पुलिस ने 6 सितंबर को 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। सूचना व तकनीकी आधार पर पुलिस टीम ने ग्रामीण थाना इलाके से आरोपी होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर उसको पकड़ लिया। बाड़मेर पुलिस ने जालोर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *