जालोर में आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी स्कूटी:एक ने रास्ते में दम तोड़ा, 2 घायलों का इलाज जारी

जालोर के भाद्राजून थानाक्षेत्र में अस्पताल के पास शनिवार को एक स्कूटी पर सवार तीन युवक ट्रैक्टर से टकरा गए। जिसमें स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा कर फिसले जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 8 बजे आहोर निवासी राजू गर्ग पुत्र कांतिलाल गर्ग, राहुल सिंह पुत्र जवान सिंह और सुरेश सैन पुत्र तेजाराम सैन एक स्कूटी पर सवार होकर भाद्राजून की ओर से भाद्राजून ढाणी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अस्पताल के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली के पीछे स्कूटी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ने रास्ते में दम तोड़ा हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को भाद्राजून अस्पताल ले जाया गया। हालांकि आहोर निवासी सुरेश सैन पुत्र तेजाराम सैन की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई हैं। वही अन्य दो युवक राजू गर्ग व राहुल सिंह का इलाज किया जा रहा हैं। घटना की सूचना पर पहुंची भाद्राजून थाने की पुलिस ने वाहनों को रास्ते से हटा कर जांच शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार रात के अन्दर में ट्रॉली नहीं दिखने से हादसा हुआ हैं। ट्रॉली के पीछे कोई रेडियम नहीं होने से अंधेरे में ट्रॉली का वाला ट्रैक्टर चलने का पता नहीं चला इसके चलते तेज गति से स्कूटी सवार टकरा गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *