जालोर जिले के गोदन में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नागरिक सुरक्षा विभाग के द्वारा मॉक अभ्यास आयोजन किया गया। जिसमें अभ्यास के दौरान आग लगने की स्थिति में क्या करें व प्राथमिक उपचार एवं बचाव उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार यह मॉक एक्सरसाइज गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की गई। इसी के तहत अभ्यास के दौरान आग लगने की स्थिति, प्राथमिक उपचार एवं बचाव उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं को घटना के समय बचाव व राहत कार्य करने की जानकारी दी। जान-माल के नुकसान को कम करने की सीख टीम के अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में वर्ष में दो बार सिविल डिफेंस मॉक अभ्यास किया जाना अनिवार्य है। कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय प्रशासन को अभ्यास के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने बताया कि इस तरह के अभ्यासों से विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आपात कालीन परिस्थितियों में सतर्कता एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी मिलती है, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम कैसे किया जा सकता है। इस दौरान टीम में चंपा बाई, राजेन्द्र कुमार सोनी, हरसन कुमार,मदनलाल, छगननाथ, जोगाराम, सुरेशदास, दिनेश कुमार, नाजिमखां, हरीश कुमार, किशन कुमार, महेंद्र कुमार व मनोज कुमार रहे।


