जालोर में क्रीड़ा भारती द्वारा शहर के भक्त सिंह स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को 14 वर्ष बालक वर्ग में शांतिनाथ गुरुकुल व शेखावाटी स्कूल के बीच हुआ। इसमें शांतिनाथ गुरुकुल विजेता रही। 19 वर्ष बालक वर्ग में विराम शाखा बनाम विधा भारती के बीच मुकाबले में वीरम शाखा विजय रही। विजेता टीम को गुरुवार को इनाम दिया जाएगा। दरअसल, तीन दिन से चल रही इस प्रतियोगिता में 121 कबड्डी की टीमों ने भाग लिया। 14 वर्ष में शांति नाथ गुरुकुल एवं शेखावाटी बीच टॉस करवाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह प्रचारक राजेश कुमार व समाजसेवी राव गणपत सिंह बगेड़िया ने कर मैच की शुरुआत की । जिला सहयोजक गर्ग ने बताया कि फाइनल मुकाबले में 14 वर्ष बालक वर्ग में शांतिनाथ गुरुकुल व शेखावाटी स्कूल में मध्य हुआ। इसमें शांतिनाथ गुरुकुल विजेता रही वही 19 वर्ष बालक वर्ग में विराम शाखा बनाम विधा भारती के बीच मुकाबले में वीरम शाखा विजय रही। इसी तरह 19 से 35 वर्ष पुरुष वर्ग में द लाइफ सेवर बनाम स्वर्ण गिरी के बीच मुकाबले में द लाइफ सेवर विजेता रही। 35 वर्ष से ज्यादा पुरुष वर्ग में बाला हनुमान बनाम वीरम शाखा के मध्य मुकाबला में बाला हनुमान विजेता रही। इसी तरह बालिका वर्ग 14 वर्ष में विधा भारती बनाम सुबोध के बीच मुकाबले में विधा भारती विजय रही। वही 19 वर्ष आयु में पीएम श्री बनाम हाड़ी रानी के बीच में पीएम श्री विजेता रही वही महिला वर्ग में भारती दल विजेता रही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक संजीव कुमार, विभाग कार्यवाह जगदीश सोनी, जिला प्रचारक आइदान, सीएमएसओ भेराराम जानी ,समाज सेवी गजेंद्र सिंह सिसोदिया व एसीबीओ जबरसिंह देवड़ा की उपस्थिति में खेल कबड्डी खेल का फाइनल मुकाबले प्रारम्भ हुए । इस दौरान समाज सेवी सुरेश सुन्देशा, निर्णायक नरेश मालवीय, शैलेश लोदी सज्जन कुमार मून सिंह राठौड़, ओमप्रकाश परमार, मंगलसिंह बालोत, पुष्पेंद्र परमार, मिश्रीमल सुथार, भंवरलाल सुथार, मूलाराम, रेखा सैन, राहुल परमार, हिम्मत सिंह, दिनेश कुमार, हितेश सोलंकी, छगन लाल दूदवा, निशा कुट्टी, अविनाश परमार व लक्ष्मी कवर समेत बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे।


