जालोर में बिशनगढ़ रोड सोमवार को एक बाइक नील गाय से टक्करा गई। जिसमें बाइक सवार दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक पर सवार अन्य दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए रेफर किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेज रफ्तार बाइक नील गाय से टकराई जालोर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बिशनगढ़ रोड पर श्रीराम ग्रेनाइट के पास करीब 4 बजे एक बिशनगढ़ की ओर से आ रही बाइक नील गाय से टक्करा गई। जिसमें बाइक सवार पहाड़पुरा गांव निवासी जीवनसिंह (27) पुत्र पारस सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से पायलट पूरणसिंह व ईएमटी गौतम कुमार ने सभी को जालोर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पहाड़पुरा निवासी जीवनसिंह को मृत घोषित कर दिया। मामा के घर छोड़ने जा रहा था वहीं बाइक पर सवार महेशपुरा निवासी उसके मामा लड़का शक्तिसिंह (13) पुत्र दिनेश कुमार व अंजली (7) गंभीर रूप से घायल हो गई। शक्तिसिंह को पालनपुर रेफर किया। अंजली का जालोर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
हादसे में नील गाय का टक्कर में सींग टूट गया और उसकी भी मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह बच्चों को मामा के घर छोड़ने के लिए जा रहा था। बाइक नील गाय के टकराने से युवक की मौत हो गई। दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। जिनको बाहर रेफर किया गया। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया जिसका सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। देखें मौके की तस्वीरें…


