जालोर में पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाया पारा:सुबह से छाए बादल, तीन दिन तक जिले में चलेगी ठंडी हवाएं

जालोर में गुरुवार से पश्चिमी हवाओं का दौर चल रहा हैं। जिसके प्रभाव से जालोर में कल से हल्के बादल छाए हुए हैं। जिससे रात के तापमान में 2.1 डिग्री बढ़ोतरी होने से दिन में सर्दी का प्रभाव कमजोर हुआ हैं। हालांकि रात में सर्दी का प्रभाव अभी भी जारी हैं। बता दे जालोर में पिछले कुछ दिनों से उत्तरी हवाओं का दौर चल रहा था। जिससे रात के तापमान में गिरावट होकर इस सीजन में पहली बार 19 नवंबर को 7 डिग्री दर्ज किया गया था। और रात का तापमान 29.2 डिग्री दर्ज हुआ था जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा हैं। जिसके बाद से लगातार सर्दी का प्रभाव जारी था। लेकिन गुरुवार को फिर तापमान में बदलाव हुआ। इसके साथ पश्चिमी दिशाओं से हवा का दौर बड़ गया। जिससे गुरुवार को दिन भर हल्के बादल व शुक्रवार की सुबह भी हल्के बादल छाए रहे। 11 बजे बाद बादलों के बीच से हल्की सूरज की किरणें खिली। मौसम विशेषज्ञ भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि जालोर में अभी बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट हो रही हैं। जालोर में प्रभाव आगामी तीन तक रहने रह सकता हैं। इससे पश्चिमी दिशा की ओर से हवा चलने के साथ और बादल छाए रह सकते हैं। इससे जालोर में रात व दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना हैं। जालोर में पांच दिन का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *