जालोर में युवक की किडनैपिंग का VIDEO:स्कॉर्पियों में आए थे बदमाश, 45 किलोमीटर दूर पटककर भागे

जालोर के चितलवाना थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को जबरन अपनी कार में बैठाया और मारपीट की। एक घंटे बाद युवक 45 किलोमीटर दूर हाईवे किनारे पड़ा मिला। घटना सिंवाड़ा गांव की गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। युवक को गुड़ामालानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किडनैपिंग की वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है। सबसे पहले 7 PHOTOS में देखिए पूरा घटनाक्रम… बिना नंबर की स्कॉर्पियों में आए बदमाश सांचौर डीएसपी जयराम मुंडेल ने बताया-जिले के कुकावास गांव निवासी ओमप्रकाश बिश्नोई (35) सिवाड़ा गांव में दोपहर करीब 12 बजे शंकर लाल साऊ और मांगी लाल देवासी की निर्माणाधीन दुकानों के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक बिना नंबर की काली स्कॉर्पियों आती है। स्कॉर्पियों को देखकर ओमप्रकाश दुकान के अंदर भाग जाता है। स्कॉर्पियों से 4 युवक उतरे और ओमप्रकाश को दुकान के अंदर से पकड़ लिया। दो लोग ओमप्रकाश को उठाकर लाए और कार में पटक दिया और कार में बैठकर रवाना हो गए। एक घंटे बाद गुड़ामालानी में मिला युवक जैसे ही चितलावना पुलिस को सूचना मिली, पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करवाई और तलाशी अभियान चलाया गया। किडनैपिंग की घटना के एक घंटे बाद सूचना मिली की ओमप्रकाश वारदात स्थल से 45 किलोमीटर दूर गुड़ामालानी शहर के बाहर हाईवे पर बनी दुकानों के पास पड़ा मिला है। ओमप्रकाश की जो हालत है उसे देखकर लग रहा है कि उसके साथ स्कॉर्पियों में मारपीट की गई है। ओमप्रकाश को गुड़ामालानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। युवक कुछ भी बताने की हालत में नहीं-थानाधिकारी थानाधिकारी भंवर लाल ने बताया-युवक अभी तक कुछ भी बताने की हालत में नहीं है। युवक ने अभी कोई रिपोर्ट नहीं दी है। हालत ठीक होने पर उसके बयान लिए जाएंगे। पुलिस ने बताया- युवक अभी मध्यप्रदेश के नीमच में रह रहा था। ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया है कि ओमप्रकाश आज ही सिवाड़ा गांव आया था। ओमप्रकाश क्यों सिवाड़ा आया था और उसका किडनैप करने वाले कौन थे, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *