जालोर में लाखों की MD ड्रग के साथ 3 पकड़े:50 हजार कैश और स्विफ्ट भी जब्त, खरीद-फरोख्त को लेकर जांच जारी

पुलिस थाना कोतवाली जालोर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएम (मोली), जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है और मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की 50 हजार 250 रुपए की नकद राशि जब्त की है। इसके साथ ही तस्करी में यूज ली स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया है। 3 आरोपी पकड़े कोतवाली थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में 30 जनवरी को पुलिस टीम ने गौड़ीजी क्षेत्र, जालोर से तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार पुत्र हुकमाराम माली, निवासी बागरियों का वास सायला हाल गौड़ीजी मंदिर के पास जालोर, योगेश व्यास पुत्र फुटरमल गर्ग, निवासी सामुजा थाना आहोर हाल रामदेव कॉलोनी जालोर और निलेश सुन्देशा पुत्र नैनाराम माली, निवासी पानियानाडा रोड जालोर के रूप में हुई है। स्विफ्ट कार भी जब्त की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एमडीएम के साथ यूज ली स्विफ्ट कार को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की अग्रिम जांच पुलिस थाना बागरा द्वारा की जा रही है। कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम सीआई रामेश्वर लाल भाटी , उप निरीक्षक किशनलाल, कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र कासनियां एवं कांस्टेबल मोटाराम शामिल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *