पाली में रैली निकाल दिया हिंदू-सम्मेलन में आने का न्योता:कलश यात्रा के बाद संतों की अगुवाई में होगी भारत माता की आरती

पाली में शनिवार को समस्त हिन्दू समाज एवं आयोजन समिति की ओर से बापू नगर के नीलकंठ महादेव मंदिर से वाहन रैली निकाली गई। जो वाल्मीकि बस्ती, ओड बस्ती, बापू नगर, बापू नगर विस्तार होते हुए अमरनाथ नगर, इंद्रा कॉलोनी में तक गई। इस दौरान पीले चावल बांटकर लोगों को रविवार दोपहर को आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन में आने का न्योता दिया। रैली इंद्रा कॉलोनी स्थित प्रजापति समाज भवन पहुंच सम्पन्न हुई। रैली के दौरान पूरे रास्ते युवा भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा निकलेगी समिति संयोजक हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे बापूनगर विस्तार अमरनाथ नगर स्थित अमरनाथ मंदिर से कलश यात्रा रवाना होगी। जो क्षेत्र के विभिन्न रास्तों से होते हुए इंद्रा कॉलोनी स्थित प्रजापति समाज भवन पहुंच सम्पन्न होगी। संतों की अगुवाई में होगा सम्मेलन जहां संत सुरजन दास के नेतृत्व में हिन्दू सम्मेलन होगा। इस दौरान भारत माता की आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएंगा। रैली के दौरान सह संयोजक मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष शंकरलाल बालड़, गजेन्द्र सोनी आदि व्यवस्था में जुटे नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *