बांसवाड़ा के कोतवाली थाना इलाके में नया ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इसमें सवार पिता-पुत्र दोनों ही घायल हो गए। दोनों शोरूम से ऑटो लेकर घर के लिए निकले थे। रास्ते में हादसा हो गया। घर पहुंचने से पहले ही कुंडला घाटी की ढलान पर नया ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ढलान और मोड़ पर खोया नियंत्रण जानकारी के अनुसार, शंभूलाल अपने पुत्र कालूराम के साथ नए ऑटो में सवार होकर गांव फेपर लौट रहे थे। जैसे ही वे कुंडला घाटी के पास पहुंचे, तीखी ढलान और घुमावदार मोड़ पर नए ऑटो की रफ्तार अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते ऑटो सड़क किनारे जा पलटा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने संभाला, अस्पताल पहुंचाया हादसे को देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत तत्परता दिखाई और ऑटो के नीचे दबे शंभूलाल और कालूराम को बाहर निकाला। दोनों को शरीर पर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंचे। नई गाड़ी के घर पहुंचने से पहले ही हुए इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। कुंडला घाटी अपनी ढलान और अंधे मोड़ के लिए जानी जाती है। नए वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है।


