जालोर में शीतलहर के चलते 5वीं तक की छुट्टियां:शीतलहर को देखते जिला-शिक्षा अधिकारी ने किए आदेश जारी; आदेश न मानने पर सख्त कार्रवाई

जालोर में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जालोर में प्रि-प्राइमरी से कक्षा पांच तक के स्टूडेंट्स के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 7 से 10 जनवरी 2026 तक छुट्‌टी घोषित किया गया है। यह निर्णय ठंड से बच्चों को होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। जिला शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार यह छुट्‌टी शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए एहतियातन दिया गया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी सीबीईओ, पीईईओ और यूसीईईओ को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराएं। आदेश न मानने पर सख्त कार्रवाई। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। स्टाफ को रहना होगा उपस्थित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छुट्‌टी केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। इस दौरान विद्यालयों का समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ पूर्व की तरह स्कूल में उपस्थित रहेगा और विभागीय कार्य नियमित रूप से संपादित करेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित है और तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जिले में सर्दी का असर तेज जालोर में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। बुधवार सुबह वाहनों के शीशों और पेड़ पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जमी नजर आईं। सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। दिन में धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण लोग दिन में भी ठिठुरते नजर आए। शाम होते ही एक बार फिर सर्दी तेज हो गई और सड़कों पर आवाजाही कम रही। तापमान में उतार चढ़ाव मौसम के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शीतलहर के चलते आने वाले दिनों में भी ठंड का असर बने रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *