जालोर में संसद जैसे दिखने वाले स्कूल का उद्घाटन हुआ:मंत्री गर्ग बोले- ये भामाशाहों की धरती है, विद्यालय ग्रामीण बच्चों के भविष्य की नींव

दादाल गांव में पुराने संसद भवन की तर्ज पर निर्मित मॉडर्न सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल का भव्य उद्घाटन हुआ। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, मंत्री के.के विश्नोई, जोगेश्वर गर्ग, प्रताप पुरी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उसके बाद समारोह के दौरान मंत्री खुद भामाशाह के साथ नाचने लगे। बागोड़ा के दादाल गांव में भामाशाह डॉक्टर अशोक कुमार जैन के द्वारा करीब 7 करोड़ की लागत से संसद भवन की तरह स्कूल का सोमवार को सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, जिले के प्रभारी मंत्री के.के विश्नोई, विधानसभा में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व पोकरण विधायक प्रताप पुरी और भामाशाह अशोक कुमार जैन ने फीता काट कर उद्घाटन किया। बोले- ग्रामीण बच्चों के भविष्य की नींव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहां कि यह स्कूल केवल एक भवन नहीं, बल्कि ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आधुनिक स्कूल गांवों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देंगे और विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी युग के लिए तैयार करेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद सभी मुख्य अतिथि ने स्कूल का निरीक्षण किया। उसके बाद भामाशाह व उनका परिवार ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए। इस भामाशाह अशोक जैन को नाचता हुए देखा तो मुख्य सचेतक खुद भी साथ ही साथ नाचने लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व साधु संत मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *