जालोर में सर्दी का असर बढ़ा:अगले दो दिन ठंड और बढ़ने की संभावना, अनार को बचाने के लिए ओढ़ाई चादर

जालोर शहर और जिले भर में सर्दी का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ओस गिरने की संभावना जताई है। जालोर जिले में मौसम में लगातार बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में रात का तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान 26.8 डिग्री रहा। इससे अब दिन में भी सर्दी का हल्का एहसास महसूस होने लगा है। उत्तर दिशा से चली सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन रविवार की रात से जिले में उत्तर दिशा से तेज सर्द हवाओं का दौर शुरू हुआ। इन हवाओं के चलते रात का तापमान अचानक गिर गया और ठिठुरन बढ़ गई। आमजन की दिनचर्या पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम के समय लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आने लगे हैं। किसानों की फसल पर असर तेज सर्दी के कारण अनार की फसल को नुकसान पहुंचने का डर जताया जा रहा है। किसानों ने अनार के पौधों को ठंड से बचाने के लिए प्लास्टिक की चादर ओढ़ाना शुरू कर दिया है। बीकानेर संभाग में शीत लहर का असर मौसम विभाग के अनुसार 3 जनवरी तक बीकानेर, नागौर और सीकर जिलों में शीत लहर का असर रहेगा। यह शीत लहर जालोर जिले में भी दिखाई देगी। आगामी दो दिनों में उत्तर दिशा की हवाओं के चलते तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट होने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट के बाद अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि रात और सुबह ठंडक का असर ज्यादा रहेगा। पिछले पांच दिन इस तरह रहा तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *