पाली में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने बीच रास्ते रोक कर युवक से मारपीट की। फिर उसके घर गए। जहां उसे फिर से मारपीट की। बचाने आई युवक की पत्नी से भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना को लेकर उन्होंने सदर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पाली के निकट स्थित आकेली गांव निवासी वागाराम पुत्र शंकरलाल चौकीदार ने बताया कि रविवार को वह उतवण से आकेली की तरफ आ रहा था। इस दौरान रंजिश के चलते गांव के दो-तीन युवकों ने उसे घेरकर पीटा। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे बचाया। उसके बाद वे घर चला गया। आरोप है कि चार-पांच युवक उसका पीछा करते हुए घर तक आ गए और वहां उससे फिर से मारपीट की। बचाने आई उसकी पत्नी से भी आरोपियों ने मारपीट की। आखिर मोहल्ले वालों ने उन्हें छुड़ाया। दोनों पति-पत्नी रविवार शाम को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और घटना को लेकर सदर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


