वीक से लापता युवक का क्षत-विक्षिप्त हालात में मिला कंकाल:बाजार से सामान लेने के लिए गया था, पुलिस जुटी जांच पड़ताल में

बालोतरा जिले के सिवाना थाना इलाके तेलवाड़ा गांव में क्षत-विक्षिप्त हालात में कंकाल मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया युवक 7 दिन पहले घर से गायब हुआ था। जिसकी गुमशुदगी जालोर के विशनगढ़ थाने में दर्ज है। फिलहाल परिजनों को सूचित कर दिया। उनके आने और रिपोर्ट देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार रविवार शाम को हमें सूचना मिली थी कि किसी इंसान के हाथ का पंजा गांव तेलवाड़ा सुनसान जगह पर पड़ा है। इस पर थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पंजे के आधार पर खोजबीन शुरू की। करीब 150 मीटर दूर पर एक कंकाल भी मिला। वहीं पूरा कंकाल क्षत-विक्षिप्त हालात में पड़ा था। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए। वहीं कंकाल को सिवाना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस को युवक की पहचान बुटाराम (30) निवासी ऐलाना जालोर के रूप में हुई है। सिवाना थानाधिकारी चंद्रवीर सिंह ने बताया- परिजनों के आने और रिपोर्ट देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। युवक की गुमशुदगी है दर्ज पुलिस के अनुसार मृतक के पिता खेकाराम ने जालोर जिले के विशनगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया 21 दिसंबर को बाजार से सामान लाने का बोलकर निकाला वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों के वहां पर खोजबीन की लेकिन नहीं मिला। युवक शादीशुदा है। एक चार साल की बच्ची है। युवक मंदबुद्धि का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *