बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विद्यार्थियों को खास सौगात दी। प्रदेश की बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार के लिए 127 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। साथ ही राज्य की 3 लाख 34 हजार छात्राओं को फ्री साइकिल दी गई। मुख्य समारोह जयपुर में हुआ। जालोर में कार्यक्रम राजेन्द्र नगर स्थित जालोर क्लब में हुआ। VC के जरिए सीएम ने वर्चुअली संबोधित किया। जालोर क्लब में शुक्रवार को जिला स्तरीय मेगा PTM (निपुण मेला) कार्यक्रम हुआ। जिला कलेक्टर प्रदीप के. गवांडे ने बताया कि जालोर जिले की करीब 250 बालिकाओं को फ्री साइकिल की सौगात मिली है। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल गए। उन्होंने कहा कि अब समय की बचत होगी और हौसला मिलेगा। छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में ट्रांसपोर्ट वाउचर दिए गए और गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर ने बताया- शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम और पीईईओ/यूसीईईओ स्कूलों में निपुण मेला कार्यक्रम रखे गए। कार्यक्रम में उपखंड लेवल के अधिकारियों ने स्कूलों में विजिट की और मॉनीटरिंग की। बसंत पंचमी पर छात्र-छात्राओं को सौगात बसंत पंचमी के मौके पर मुख्यमंत्री ने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए सरकारी योजनाओं का फायदा लेने की बात कही। अधिकारों को निर्देश दिए कि सरकार की योजना हर आम आदमी और छात्र तक पहुंचे। गार्गी पुरस्कार के लिए सीएम ने 127 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जिससे प्रदेश के 4.40 लाख स्टूडेंट लाभान्वित हुए। विद्यार्थियों को कुल करीब 300 करोड़ के फायदे दिए गए। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्कीम में 700 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। सीएम ने कहा कि शिक्षा किताबों तक सीमित न रहे, प्रयोग और अनुभव से सीखना चाहिए। अभिभावक बच्चों की जिज्ञासा को गंभीरता से सुनें। सकारात्मक पारिवारिक माहौल छात्रों की प्रगति के लिए जरूरी है। बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर सीएम बोले कि डिजिटल शिक्षा जरूरी है लेकिन मोबाइल इस्तेमाल करने के दौरान बच्चों की लगातार निगरानी भी जरूरी है।


