जालोर में हाली अमावस्या पर बारिश का शगुन देखा:जुलाई-अगस्त में साल ही सबसे अच्छी बारिश का अनुमान; अन्न की कम पैदावार होगी

जालोर जिले के रतनपुरा गांव में रविवार को हाली अमावस्या पर गांवों व मंदिर में बारिश के मौसम को लेकर शगुन देखने की परंपरा पूरी की गई। जिसमें इस वर्ष मानसून कमजोर रहने व जुलाई-अगस्त (आषाढ-श्रावण)में होगी सीजन की सबसे अधिक बारिश होने के शगुन मिले हैं। अगस्त महीने में सीजन की सबसे अच्छी बारिश का अनुमान रतनपुरा निवासी ग्रामीण भगाराम गहलोत ने बताया कि हाली अमावस्या को लेकर दोपहर में बारिश, अन्न, पशुओं के लिए चारा व नदियों में पानी की आवक के शगुन देखे। जिसमें इस बार जुलाई माह के अन्तिम सप्ताह से लेकर अगस्त माह (आषाढ-श्रावण) में सीजन की सबसे अधिक बारिश होगी तथा भाद्रा में अच्छी बारिश हो सकती हैं। वही शगुन में पशुओं के लिए चारा अधिक होने के साथ अन्न की पैदावार कम होगी। हाली अमावस्या पर जालोर में देखे शगुन में बारिश के साथ नदी नालों में पानी की आवक होगी। लेकिन यह आवक कम रहेगी। देखें, आयोजन की 3 तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *