सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पर कड़ी नजर:पहलगाम हमले के बाद चूरू में पुलिस का फ्लेग मार्च, एसपी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना के मद्देनजर चूरू में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। एसपी जय यादव के नेतृत्व में रविवार शाम को फ्लेग मार्च निकाला गया। फ्लेग मार्च धर्मस्तूप पुलिस चौकी से शुरू हुआ। यह लाल घंटाघर, गढ़ चौराहा, सफेद घंटाघर, सुभाष चौक और धोबी चौराहा होते हुए नई सड़क तक पहुंचा। एसपी जय यादव ने कहा कि शहर में अमन-चैन और भाईचारा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी। पुलिस शहर में 24 घंटे निगरानी रख रही है। फ्लेग मार्च में एएसपी लोकेंद्र दादरवाल, डीएसपी सुनील झाझड़िया, कोतवाली थाने के एसआई सुरेंद्र बारूपाल, सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, महिला थानाधिकारी कमला और यातायात प्रभारी जय प्रकाश सहित पुलिस जाब्ता मौजूद था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *