परिवार नियोजन को लेकर चलेगा अभियान:28 अप्रैल से 4 मई तक होगा आयोजन; घर-घर जाएंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियां व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के तहत जिले में जनजागृति अभियान 28 अप्रैल से शुरू होगा, कार्यक्रम 4 मई 2025 तक चलेगा। दो चरणों में चलने वाले इस पखवाड़े के तहत पहले सप्ताह में सीमित परिवार और बच्चों में अंतराल रखने के प्रति जागरूकता करने के लिए मोबिलाइजेशन पखवाड़ा और इसके बाद दूसरे सप्ताह में सेवा वितरण सप्ताह मनाया जाएगा। CMHO डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि प्रथम सप्ताह सोमवार से शुरू है, जो चार मई 2025 तक मोबिलाइजेशन सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। मोबिलाइजेशन सप्ताह के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियां व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दंपतियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ, पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा गर्भ निरोधक इन्जेक्शन, परिवार कल्याण सेवाएं और पुरुषों की परिवार नियोजन में सहभागिता पर चर्चा की जाएगी। एडिशनल सीएमएचओ डॉ. पीसी दीपन ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान का दूसरा सप्ताह 5 मई से 11 मई 2025 तक सेवा वितरण सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसमें विगत सप्ताह में प्रेरित किए गए लाभार्थियों को चिकित्सा संस्थानों पर स्थायी व अस्थाई साधनों जैसे नसबंदी, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, कंडोम, गोलियां, अंतरा आदि की सेवाएं दी जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *