जालोर में होली का डांडा रोपा, फागोत्सव की शुरुआत:ढोल-नगाड़ों के साथ निकला जुलूस, एक माह बाद होगा होली दहन

जालोर शहर के भक्त प्रह्लाद चौक में रविवार शाम करीब 7 बजे परंपरागत रूप से होली का डांडा रोपण किया गया। इसके साथ ही शहर और आसपास के गांवों में फागोत्सव की विधिवत शुरुआत हो गई। अब अगले एक माह तक मंदिरों और ग्रामीण क्षेत्रों में होली गीतों की धुन पर गैर नृत्य और सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला चलेगी। ढोल-नगाड़ों के साथ निकला जुलूस
रविवार को सूरजपोल के बाहर स्थित पटवार भवन से भक्त प्रह्लाद सेवा समिति और जालोर पटवारी कैलाश कुमार के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस रवाना हुआ। जुलूस गांधी चौक, सदर बाजार, घांचियों की पिलानी और बड़ी पोल से होते हुए भक्त प्रह्लाद चौक पहुंचा। पूरे मार्ग में ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक उत्साह के साथ श्रद्धालु शामिल रहे।
्र

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *