जालौर के डिस्ट्रिक जज सस्पेंड, जोधपुर रहेगा मुख्यालय:हाईकोर्ट रजिस्ट्रार ने जारी किए आदेश, बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने आदेश जारी कर जालौर के डिस्ट्रिक जज को सस्पेंड कर दिया है। जारी आदेश में जालौर के SC-ST कोर्ट के जज परवेज अहमद को सस्पेंड को कर दिया गया है। निलंबन काल के दौरान उनका मुख्यालय जिला एवं सत्र न्यायालय जोधपुर महानगर रहेगा। उन्हें तत्काल प्रभाव से जोधपुर के सेशन कोर्ट में रिपोर्ट देने को कहा गया है। वहीं सेशन जज की अनुमति के बिना मुख्यालय भी नहीं छोड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि परवेज अहमद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित है। उसके चलते इन्हें सस्पेंड किया गया है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *