बिजली विभाग की लापरवाही 6 लोग करंट से झुलसे:ट्रांसफार्मर के सहारे खड़ी हैं झाड़ियां, झूलते तारों की शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कल देर शाम भरतपुर के रुदावल थाना इलाके के जौतरौली गांव में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बिजली के तार घरों गिरे। घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ पड़ा। घटना में 6 लोग गंभीर घायल हुए जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली के तार झूल रहे हैं। आते दिन ब्लास्ट होता रहता है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता। 20 साल पुराने हैं बिजली के तार करीना ने बताया की कल रात 8 बजे अचानक से ट्रांसफार्मर में आग लगी। जिसके बाद सभी के घरों में करंट दौड़ने लगा। जो लोग मोहल्ले के बाहर बैठे उनके ऊपर बिजली के तार गिरने लगे। जो भी लाइट बंद करने जा रहा था उसे भी करंट लगा। पूरे मोहल्ले में बिजली के तार झूल रहे हैं। यह करीब 20 साल पुराने बिजली के तार हैं। बिजली विभाग से कई बार शिकायत कर ली लेकिन, बिजली विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। कई लोग आये करंट की चपेट में रमेश ने बताया कि कल शाम करीब 8 बजे अचानक हाईवोल्टेज आये। मोहल्ले में जो भी इलेक्ट्रॉनिक सामान के पास था उन सभी को करंट लगा। अचानक से घरों पर बिजली के तार गिरने लगे। यह बिजली की लाइनें काफी पुरानी हैं। बिजली विभाग ने काफी समय से इनकी कोई मरम्मत नहीं की है। इस घटना में करीब 10 लोग घायल हुए थे। कल घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी और बिजली के तारों से कनेक्शन काट कर चले गए। बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा सरपंच प्रतिनिधि श्याम सिंह ने बताया कि गांव में जो भी बिजली की लाइनें और ट्रांसफार्मर रखे हैं उनके सहारे बड़ी बड़ी झाड़ियां खड़ी हो गई हैं। यह सभी लाइनें करीब 20 साल पुरानी हैं। बिजली विभाग द्वारा बिजली के तारों की कोई मरम्मत नहीं की जा रही है। तार झूल रहे हैं। तेज हवा चलने पर आपस में टकराते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग कोई सुनवाई नहीं करता। कल भी इसी की वजह से हादसा हुआ। 2 बच्चों सहित 6 लोग हुए घायल दरअसल कल जौतरौली गांव में अचानक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद घरों में है वोल्टेज दौड़ पड़े। जो भी व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक सामान से टच था वह करंट की चपेट आ गया। ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण बिजली के तार जलकर घरों के ऊपर गिरे। घटना में ओमवती (70), शारदा (35) अंकिता पिता कुंवर सैन (8) जतिन पिता दयाल (38) मेघांश पिता रमन (2) नीतू पति रमन (29) गंभीर रूप से घायल हुए। जिसके बाद सभी को अस्पताल लेकर जाया गया। मां बेटा भी करंट की चपेट में आये घायलों में ओमवती और शारदा को जयपुर रेफर किया गया है। बाकी सभी का इलाज रुदावल अस्पताल में जारी है। घायलों में महिला और उसका बेटा भी घायल है। ग्रामीण बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं इसके बार में जब बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो, उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *