रतलाम के जावरा के औद्योगिक क्षेत्र में फेरिक सल्फेट बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार शाम गैस लीकेज हो गई। गैस लीकेज होने से अफरा तफरा मच गई। कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। गैस की चपेट में पांच कर्मचारी आए है। जिन्हें उल्टी व चक्कर की शिकायत होने पर प्राइवेट व सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। गैस लीकेज का कारण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में पुरानी गैस सिलेंडर रखा था। उसमें गैस लीकेज हुई है। शाम करीब 6.30 बजे कर्मचारियों को गैस लीकेज होने का आभास हुआ। मौके पर जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, कलेक्टर मिशा सिंह व एसपी अमित कुमार समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। आसपास फैक्ट्री के कर्मचारियों की छुट्टी
इंडस्ट्रीज एरिया में जिस जगह फैक्ट्री स्थित है उसके आसपास के करीब 10 फैक्ट्रियों के कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। मौके पर रेडक्रॉस व सिविल अस्पताल की एम्बुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंची। कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ के चलते 3 कर्मचारियों को शासकीय अस्पताल व 2 को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया है।


