9 लाख की 460 ट्रॉली रेत नष्ट की:मुरैना में चंबल नदी से हो रहा था अवैध उत्खनन; वाहन रोकने जेसीबी से की थी खुदाई

सराय छोला थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में बड़ी मात्रा में चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन कर भंडारण कर रखा था । पुलिस को इस बात को जब खबर लगी तो पुलिस ने स्थानीय वन विभाग से संपर्क किया और वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त रेत भंडारण पर कार्यवाही करते हुए उसे नष्ट करने की कार्यवाही की गई। उसके बाद चंबल नदी के घाट पर के यहां जेसीबी से खुदाई भी की गई ताकि ट्रैक्टरों का आवागमन रोक जा सके। 9 लाख 20 कीमत की 460 ट्रॉली रेत नष्ट
चंबल नदी के किनारे बसे भानपुर गांव में सरकारी जमीन पर रेत माफिया के लोगो ने चंबल नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर बड़ी संख्या में रेत का भंडारण किया हुआ था । इस भंडारण को सूचना सराय छोला पुलिस को लगी तो पुलिस और वन विभाग की आयुक्त टीम के द्वारा भानपुर पहुंच अवैध भंडारण पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही करने गई टीम ने कुल 460 ट्राली अवैध रेत भंडारण को नष्ट किया जिसकी बाजारू कीमत 9 लाख 20 हजार रुपए बताया गया हैं। चंबल नदी किनारे रास्ते को किया अवरूद्ध
पुलिस और वन विभाग की टीम ने मिलकर पहले अवैध रेत भंडारण पर नष्ट करने की कार्यवाही की उसके बाद टीम जेसीबी मशीन लेकर चंबल नदी तक जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे इसी रास्ते से रेत के ट्रैक्टर नदी तक पहुंचते है। इस रास्ते को भी जेसीबी की मदद से अवरूद्ध किया गया। अवैध रेत पर कार्यवाही
सीएसपी दीपाली चन्दोरिया के अनुसार सराय छोला पुलिस को अवैध रेत भंडारण की सूचना मिली थी जिस पर भानपुर गांव वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा रेत भंडारण को नष्ट करने को कार्यवाही की गई। नदी तक जाने वाले मार्ग को भी अवरूद्ध किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *