जावाल नगर पालिका के फर्जी पट्टे का मामला:मास्टरमाइंड ई मित्र संचालक गिरफ्तार, न्यायालय ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

जावाल नगर पालिका के फर्जी पट्टा मामले की जांच कर रहे डीएसपी मुकेश चौधरी ने ईमित्र संचालक किशन सुथार को शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया। वहां से आरोपी को एक दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सिरोही के जावाल नगर पालिका में फर्जी पट्टा बनाने के मामले की जांच सिरोही डीएसपी मुकेश चौधरी कर रहे हैं। जांच के दौरान डीएसपी मुकेश चौधरी ने शुक्रवार दोपहर 12:00 के बाद फर्जी पट्टा प्रकरण के मामले में ईमित्र संचालक किशन सुथार को गिरफ्तार कर लिया। किशन सुथार इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट में जमानत याचिका पेश की थी, मगर हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड दिया गया था, लेकिन न्यायालय से एक दिन के लिए डिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान और भी नाम सामने आ रहे हैं गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *