जिंदगी के अंतिम मैच में खेली 37 रनों की पारी:क्रिकेट खेल रहे युवक की आउट होकर लौटने के बाद हार्ट अटैक से मौत

जोधपुर में क्रिकेट खेल रहे एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक आउट होकर जब पवेलियन लौट रहा था तो अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। आकर वो कुर्सी पर बैठ गया और दोस्त को अस्पताल चलने को कहा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
इस युवक ने अपनी जिंदगी के आखिरी मैच में 37 रनों की पारी खेली, जो यादगार बन गई। जोधपुर के गोशाला क्रीड़ा संगम मैदान स्थित क्रिकेट ग्राउंड में अरोड़ा खत्री सुपर लीग खेली जा रही थी। इसी दौरान यह पूरा घटनाक्रम हुआ। इसके बाद आयोजकों ने लीग रद्द कर दी। दोस्त से बोले- सीने में दर्द हो रहा है, अस्पताल चलो
दरअसल, शुक्रवार को एमएमसी क्लब और रेड ड्रेगन टीमों के बीच मैच हो रहा था। एमएमसी क्लब की ओर से मकराना मोहल्ला जोधपुर निवासी नीरज अरोड़ा (40) पुत्र स्व. जगदीश अरोड़ा बैटिंग करने उतरे। नीरज ने धुआंधार पारी खेलते हुए 37 बनाए और आउट हो गए। आउट होकर जब वे पवेलियन आ रहे थे तो उनके सीने में दर्द उठा। वे कुर्सी पर आकर बैठ गए और पास बैठे दोस्तों को पानी पिलाने के लिए कहा। पानी पीकर दोस्त सुशील से बोले कि सीने में दर्द हो रहा है, अस्पताल चलते हैं। उल्टी हुई और तोड़ दिया दम
नीरज को एक साल पहले भी हार्ट अटैक आया था। इसलिए दोस्त ने भी बिना समय गवाए तुरंत कार में बिठाया और उनको लेकर एमडीएम अस्पताल के लिए रवाना हो गए, लेकिन 2 मिनट बाद रास्ते में नीरज को एक उल्टी हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया। आयोजक व दोस्तों ने सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। अस्पताल में डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। घासमंडी में नमकीन की दुकान चलाते थे
लीग आयोजक रोहित अरोड़ा ने बताया कि नीरज परिवार में अपनी मां के साथ रहते हैं। उनकी 2 विवाहित बहनें है। पिता के निधन के बाद नीरज ने घासमंडी में अपनी नमकीन की दुकान का कारोबार संभाला। क्रिकेट के शौक के चलते वे हर रविवार दोस्तों के संग खेलने जाते थे। उनके निधन के बाद लीग को भी रद्द कर दिया गया। मॉर्निंग वॉक करते ग्रामीण पुलिस अफसर को भी आया था अटैक
हाल ही में 2 जनवरी को मॉर्निंग वॉक करते समय सब इंस्पेक्टर करणी दान (39) को हार्ट अटैक आ गया। वे अचेत होकर ट्रैक पर गिर पड़े। लोग उनको एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करणी दान साल 2014 में सब इंस्पेक्टर के पद पर पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे जोधपुर ग्रामीण की डीएसटी टीम के प्रभारी थे। इससे पहले पुलिस निरीक्षक अमित सियाग का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था। (पढ़ें पूरी खबर) यह खबर भी पढ़े सीपीआर के बावजूद नहीं बची कॉन्स्टेबल की जान:ड्यूटी पर जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ी; पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति मिली थी धौलपुर पुलिस लाइन में ड्यूटी पर जा रहे कॉन्स्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उसे संभाला और सीपीआर दिया। हालांकि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *