जितिया पर्व पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत:रामानुजगंज के मंदिरों में सामूहिक पूजा, संतान की लंबी आयु की कामना

रामानुजगंज नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को जितिया पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। माताओं ने अपने संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखा। नगर के राम मंदिर, मां महामाया मंदिर, हनुमान मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर में सामूहिक पूजन हुआ। महिलाओं ने सुबह से ही पारंपरिक विधि-विधान के साथ व्रत का पालन किया। साथ ही जितिया कथा का श्रवण भी किया। पूजा के बाद व्रती महिलाओं ने एक-दूसरे को चूड़ियां, सिंदूर, फल, फूल और पूजा सामग्री भेंट की। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने मिलकर जितिया गीत गाए। बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। युवतियों और नवविवाहित महिलाओं में इस व्रत को लेकर विशेष उत्साह दिखा। सोमवार को पारंपरिक व्यंजनों के साथ पारण कर व्रत का समापन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *