मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बलरामपुर दौरा:बालगृह से लेकर नशामुक्ति केंद्र तक का किया निरीक्षण, लोगों से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का दौरा किया। उन्होंने जिला मुख्यालय में स्थित विभिन्न सामाजिक संस्थानों का निरीक्षण किया। मंत्री ने सबसे पहले बालगृह का दौरा किया। यहां उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और दिनचर्या की जानकारी ली। बच्चों ने मंत्री के सामने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। मंत्री ने बच्चों के रहने और खाने की व्यवस्था की समीक्षा की। वृद्धाश्रम में मंत्री ने बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों की सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को बुजुर्गों की सम्मानजनक देखभाल के निर्देश दिए। सखी सेंटर में मंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों को संवेदनशीलता से काम करने का निर्देश दिया। नशामुक्ति केंद्र में नशा पीड़ितों से बातचीत की। उन्हें स्वरोजगार और पुनर्वास की सलाह दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *