बालोतरा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ विभाग ने जितेंद्र वैष्णव को बालोतरा जिला खेल प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष अमिन पठान द्वारा किया गया। जितेंद्र वैष्णव लंबे समय से खेलकूद गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। जयपुर में मनोनयन समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमिन पठान ने जितेंद्र वैष्णव को दुपट्टा और साफा पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जितेंद्र वैष्णव ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बालोतरा जिले में खेल गतिविधियों को मजबूत करने, युवाओं को खेलों से जोड़ने और कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


